ब्रेकिंग
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद...
देश

उद्धव ठाकरे ने की बागियों की निंदा, ओबीसी और अन्य समुदायों से किया न्याय दिलाने का वादा

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने के चलते अपनी पार्टी के अंदर बगावत का सामना कर रहे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने ओबीसी एवं अन्य समुदाय के नेताओं से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बागियों की आलोचना की। विभिन्न पिछड़े समुदायों एवं घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें सामने रखने के लिए बांद्रा के एक सभागार में ठाकरे से मुलाकात की। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है।

बैठक के बाद संवादाताओं से बातचीत में ठाकरे ने कहा कि इन प्रतिनिधियों ने उनसे कहा कि वे उनसे किसी और प्रकार की अपेक्षा नहीं रखते हैं लेकिन उन्होंने अपने-अपने समुदाय के लिए ह्लन्यायह्व की मांग की। उन्होंने कहा, नेता वे हैं जो चुनाव में टिकट की चाहत नहीं रखते हैं, बल्कि अपने समुदायों के कल्याण के लिए काम करते हैं। अन्य दलों की ही तरह शिवसेना भी कई निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट पाने में नाकाम रहे नेताओं की नाराजगी का सामना कर रही है।

ठाकरे ने कहा, जो संघर्ष के दौरान आपके साथ खड़े रहते हैं वे ईमानदार लोग हैं। अगर सरकार समुदायों को न्याय नहीं दिला सकती तो ऐसी सरकार का क्या फायदा?’  शिवसेना प्रमुख ने कहा कि वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ हैं। शिवसेना, भाजपा के साथ गठबंधन के तहत विधानसभा की कुल 288 सीट में 124 सीट पर चुनाव लड़ रही है।  इस बीच, पूर्व राकांपा विधायक एवं ओबीसी नेता प्रकाश शेंदगे ने कहा, ‘पिछले 70 साल में छोटी जातियों का इस्तेमाल किया गया और उन्हें फेंक दिया गया। शिवसेना ने हमें न्याय का वादा किया है। ओबीसी समुदाय उद्धव के नेतृत्व में यह लड़ाई लड़ेगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button