ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

कोरोना संकट के बीच मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी और बारिश के आसार

नई दिल्ली: देश एक तरफ जहां कोरोना वायरस से लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ इस बार मौसम का मिजाज लोगों की सोच से भी परे है। जहां इन दिनों गर्मी का तााप थोड़ बढ़ जाता है वहीं इस बार अभी तक बारिश और बर्फबारी हो रही है। रोहताग पास में जहां मंगलवार को बर्फबारी हुई वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 मार्च को दिल्ली-NCR समेत आस-पास के राज्यों में एक बार फिर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दिल्ली और NCR में इन दो दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली और पंजाब आज हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान जताया है। 26 से 27 मार्च की रात को पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं तो वहीं उत्तराखंड में 27 मार्च को गरज के साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों के लिए इस मौसम में बारिश होना अच्छी खबर नहीं है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button