ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट की हत्या, 98 केस में वांटेड; टूट गया 10 लाख के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा का तिलस्म

झारखंड में कुख्यात नक्सली पप्पू लोहरा को कौन नहीं जानता. वही पप्पू लोहरा, जिसने झारखंड जगुआर को चुनौती दी और एनकाउंटर के दौरान डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को गोली मार दी थी. झारखंड के जंगलों में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा 15 सालों से बेताज बादशाह बन बैठा था, लेकिन सुरक्षा बलों ने शनिवार को उसके ठिकाने में घुसकर एनकाउंटर कर दिया है. इस एनकाउंटर में पप्पू के साथी और पांच लाख के इनामी प्रभात गंझू को भी मार गिराया गया है.

इस दौरान एक अन्य नक्सली को पुलिस ने जिंदा पकड़ा है. पप्पू लोहरा का एनकाउंटर लातेहार जिले के इचाबार जंगल में चला जा रहे नक्सली मुक्त झारखंड अभियान के तहत हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि सितंबर 2021 में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को मौत की नींद सुलाने वाला पप्पू जगुआर यहां जंगल में छिपा है. वह किसी नई वारदात को अंजाम देने के लिए अपने खास लोगों के साथ बैठकर योजना बना रहा है. इस सूचना पर हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तैयारी के साथ घेराबंदी की.

एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल

इस दौरान पप्पू लोहरा और उसके साथियों ने मुकाबला करने की कोशिश भी की. इस दौरान पुलिस की गोली लगाने से पहले पप्पू लोहरा और फिर प्रताप गंझू धराशायी हो गए. इस दौरान एक और नक्सली, जो भागने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में झारखंड पुलिस का एक जवान अवध सिंह भी घायल हुआ है. पुलिस ने घायल नक्सली और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

जेजेएमपी का मुखिया था पप्पू लोहरा

नक्सली पप्पू लोहरा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का मुखिया था. वह 15 सालों से लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिले में सक्रिय था. उसके खिलाफ अब तक 98 मुकदमों की जानकारी मिली है. इनमें हत्या, लूट, रंगदारी, आगजनी आदि के मामले हैं. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ इतने ही और मामले हो सकते हैं, लेकिन उनमें यह नामजद नहीं है. साल 2006-07 में इसने माओवादी संगठन से अलग होकर संजय यादव के साथ नया संगठन बनाया था. फिर साल 2009-10 में इसने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) में शामिल हो गया. बाद वह इस संगठन को मुखिया बना.

Related Articles

Back to top button