ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

काेराेना महामारीः यूपी में एक ही दिन में मिले 7 नए मरीज, नोएडा सबसे ज्यादा प्रभावित, कुल संख्या हुई 47

नोएडा: उत्तर प्रदेश में वीरवार को एक ही दिन में 7 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें से नोएडा में 3, गाजियाबाद में 2, आगरा और बागपत में 1-1 नया मरीज मिला है। बागपत में पहला संक्रमित मरीज मिला है। शुक्रवार को भी 2 मरीज प्रदेश से सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 47 हो गई है।  हालांकि राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अच्छी है।

14 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ
वीरवार को नोएडा में 3 मरीजों की रिकवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अबतक 14 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नोएडा में लंदन से आया ऑडिटर कोरोना संक्रमण का वाहक बनकर सामने आया है। उसके संपर्क में आने से एक महिला कर्मचारी की बेटी व एक अन्य कर्मी व उसकी पत्नी संक्रमित हुई है। वहीं गाजियाबाद में एक मरीज दुबई से लौटकर आया था। दूसरा कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। बागपत में जो युवक कोरोना पॉडिटिव पाया गया है वह भी दुबई से लौटा है।

राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि वीरवार तक कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 37,748 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है।

कहां कितने संक्रमित मरीज-

जिला   मरीजाें की संख्या  ठीक हुए
नोएडा 16 3
गाजियाबाद 5 2
आगरा 9 5
लखनऊ 8 4
बागपत 1 0
शामली 1 0
कानपुर 1 0
वाराणसी 1 0
लखीमपुर खीरी 1 0
पीलीभीत 2 0
मुरादाबाद 1 0
जाैनपुर 1 0
कुल जिले-12 कुल मरीज-47 कुल-14

Related Articles

Back to top button