ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

मां ने अपनी ही 11 साल की बेटी का किया अपहरण! 35 साल के आदमी से कर दी शादी और फिर…

लुधियाना : अमृतसर की एक महिला ने अपनी ही 11 साल की बेटी का अपहरण कर लिया और जबरन 35 साल के आदमी से उसकी शादी करा दी। महिला ने नाबालिग के पिता और उसके रिश्तेदारों को इस बारे में पता नहीं लगने दिया, लेकिन जब उसने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला तो उसके पिता को इस बारे में पता चला। पिता ने तुरन्त अमृतसर पुलिस को इसकी शिकायत दी।

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने मामला कार्रवाई के लिए लुधियाना पुलिस को भेज दिया। टिब्बा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग के पिता जगजीत सिंह के बयानों पर 9 लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग की मां कमलजीत कौर, शादी करवाने वाले व्यक्ति प्रिंस, सुखविंदर सिंह, उसकी पत्नी सरवनजीत कौर, बेटियों काजल और प्रिया, अनूप सिंह, उसकी मां राज रानी और रविंदर सिंह को नामजद किया है।

पुलिस को दिए बयान में जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपनी बेटी के साथ लुधियाना आई थी। जब वह वापस लौटी तो उसकी बेटी उसके साथ नहीं थी। पूछने पर वह टालमटोल करती रही, लेकिन उसकी पत्नी ने अपनी बेटी की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी और अपना स्टेटस भी डाल दिया। जब उसने स्टेटस देखा तो उसे इस शादी के बारे में पता चला। इस दौरान पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी पत्नी ने अपनी बेटी की जबरदस्ती अपने ही दूर के रिश्तेदार से शादी करवा दी है और उसके साथ अन्य लोग भी थे। पूछताछ में जगजीत को पता चला कि उसकी पत्नी ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी लुधियाना के समराला रोड निवासी अपने दूर के रिश्तेदार प्रिंस से करवा दी है। कथित तौर पर दूल्हे के परिवार और अन्य साथियों की मौजूदगी में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button