ब्रेकिंग
Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन...
उत्तरप्रदेश

ये दिल है कि… मामा की साली से प्यार कर बैठा भांजा, रोका तो गला काटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां शिवलोक कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय बाबूलाल कश्यप की उनके ही भांजे अनुज कश्यप (21) ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. घटना बीते बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है. हत्या के बाद आरोपी अनुज कमरे का दरवाजा बंद कर दीवार तोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश में क्राइम और सर्विलांस टीम को लगाया है.

पुलिस के अनुसार, सीतापुर के अटरिया निवासी बाबूलाल कश्यप गार्ड की नौकरी करते थे और अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे. उसी बिल्डिंग में माल थाना क्षेत्र के भदैया निवासी अनुज कश्यप भी गार्ड की नौकरी करता था. दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजा थे. छह महीने पहले अनुज, बाबूलाल की नाबालिग साली को भगा ले गया था, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 15 दिन पहले जेल से छूटने के बाद अनुज, बाबूलाल से रंजिश रखने लगा और उसे बार-बार परेशान करता था.

बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. परिवार के अन्य सदस्यों के बाहर होने का फायदा उठाकर अनुज ने बाबूलाल को कमरे में बंद कर पहले पीटा और फिर धारदार हथियार से गला काट दिया. बाबूलाल की चीख सुनकर आसपास के किरायेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा बंद था. भीड़ को देख अनुज दीवार तोड़कर भागने में कामयाब हो गया.

सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घायल बाबूलाल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए क्राइम और सर्विलांस टीम गठित की गई है. मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं.

रंजिश की जड़ बनी साली

पुलिस जांच में सामने आया कि अनुज और बाबूलाल के बीच छह महीने पहले हुए साली को भगाने के मामले को लेकर तनाव चल रहा था. जेल से छूटने के बाद अनुज, बाबूलाल को लगातार परेशान कर रहा था और इसका विरोध करने पर मारपीट भी करता था.

पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button