ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
पंजाब

पूरे Documents फिर भी काट दिया चालान, हैरानीजनक मामला आया सामने

संगरूर : जिले से एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां पूरे दस्तावेज होने के बावजूद एक कार चालान काट दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बरनाला-मोगा रोड पर टल्लेवाल टोल प्लाजा के पास टल्लेवाल पुलिस द्वारा एक स्थानीय नागरिक की कार के सभी कानूनी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उनका चालान काटने का मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पाई जा रही है।

बरनाला निवासी हनी गोयल पुत्र बलदेव कृष्ण गोयल, जो आदि शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि वह मोगा से बरनाला वापस आ रहे था। जैसे ही वह टल्लेवाल टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तो वहां टल्लेवाल पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर उन्हें रोका गया। पुलिस ने उनसे कार संबंधी सभी दस्तावेज मांगे, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस, आर.सी., इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट आदि सब कुछ पूरा था।

“हम तो चालान काटेंगे ही”

हनी गोयल ने बताया कि जब उन्होंने सभी दस्तावेज दिखा दिए, तो उसके बावजूद पुलिस ने उनसे कहा, “हम तो चालान काटेंगे ही।” उन्होंने हैरानी जताई कि जब दस्तावेज पूरे हैं, तो चालान कैसे? इस पर वहां मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि “आपके पास फर्स्ट एड किट नहीं है, इसलिए चालान काटा जाएगा।” हनी गोयल के अनुसार, उन्होंने तुरंत अपने वाहन में से फर्स्ट एड किट निकालकर दिखाई, लेकिन पुलिस ने उसे मानने से इनकार कर दिया और उनका चालान काट दिया। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर अन्याय है और लोगों को परेशान करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि वह जिला पुलिस प्रमुख से मांग करते हैं कि ऐसे पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

PunjabKesari

इस मामले पर जब एस.पी.एस. राजेश छिब्बर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में आया है। मैं पूरी जांच करवाता हूं और यदि कोई पुलिस अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या आम नागरिकों को बिना किसी गलती के भी चालानों का सामना करना पड़ता है? और क्या पुलिस की यह मर्जी है कि वह किसी भी वजह से किसी का भी चालान कर सकती है? स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, ताकि ऐसे बेवजह चालानों से लोगों को छुटकारा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह मामला पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती प्रस्तुत करता है, क्योंकि यह जनता के विश्वास और कानून प्रवर्तन के बीच के संबंधों को प्रभावित करता है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही दिखाएगी।

Related Articles

Back to top button