ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
मध्यप्रदेश

क्रिकेट खेल रहे छात्रों की गेंद से टीचर की गाड़ी का शीशा टूटा, 12वीं क्लास के सभी 72 स्टूडेंट्स सस्पेंड

 मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सैनिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों को एक टीचर ने गाड़ी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान गेंद से टीचर की गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद अनुशासनहीनता करने वालें छात्रों के खिलाफ ये एक्शन लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात स्टूडेंट्स क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गलती से गेंद एक टीचर की कार के शीशे से टकरा गई, जिससे शीशा टूट गया। यह देख टीचर ने छात्रों को फटकार लगाई। इसके बाद छात्रों और शिक्षक के बीच तीखी बहस हुई, जिससे मामला बढ़ता चला गया। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को निलंबित कर परिसर से बाहर कर दिया। इसके बाद छात्र अपने सामान के साथ अटल पार्क पहुंच गए और कलेक्टर से मामले की शिकायत की।

रीवा की अतिरिक्त कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि 12वीं कक्षा के पांच छात्र शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराने उनके पास आए थे। उन्होंने कहा कि छात्रों ने शिकायत की है कि शिक्षक के वाहन को नुकसान पहुंचाने के मुद्दे पर उनकी पूरी कक्षा यानी 72 स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया गया है। त्रिपाठी ने कहा कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी और प्रिंसिपल से बात करेंगी, क्योंकि छात्रों को परीक्षा देनी है।

Related Articles

Back to top button