ब्रेकिंग
कोई भ्रम नहीं…राज ठाकरे से गठबंधन के सवाल पर उद्धव का बड़ा बयान बेंगलुरु भगदड़ मामला: KSCA को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अधिकारियों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक भारत ने बनाया पनडुब्बियों से लड़ने वाला स्वदेशी योद्धा, नौसेना को जल्द मिलेगा नया ताकतवर युद्धपोत ‘I... दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली कैंसर की दवाओं का बड़ा रैकेट पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार पूर्व सचिव एचसी गुप्ता बरी, JICPL कम्पनी और डायरेक्टर ही निकले दोषी दिल्ली में मर्डर, सूटेकस में भरी लाश, हापुड़ में फेंका… 500 CCTV फुटेज खंगाल कातिल प्रेमी तक पहुंची ... गजब का खेल! PM आवास योजना में मिले घर को बना दिया लग्जरी होटल, पुलिस की छापेमारी में खुल गई पोल जिसकी हत्या में 3 साल जेल काटी, वही मरा शख्स निकला जिंदा; अब उसी की गवाही पर हुआ रिहा इन 4 दिग्गज देशों ने भारत के लिए खोले ऑयल टैंकर, मई में आए चौंकाने वाले नंबर Apple देगी हर महीने 17.35 लाख का किराया, इस शहर में खुलेगा नया स्टोर
पंजाब

पंजाब में बड़ी घटना! सिविल अस्पताल में भिड़े नशेड़ी, हुई फायरिंग

लोहियाँ खास   : जालंधर देहात के थाना लोहियां खास के अंतर्गत आते सिविल अस्पताल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान के दौरान लोहियां के सिविल अस्पताल में नशीली गोलियां लेने आए युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह उर्फ तेज़ी पुत्र गोविंद सिंह, निवासी बाड़ा जगीर, और गुरतेज सिंह पुत्र अनुप सिंह, निवासी लोहीयाँ खास – दोनों व्यक्ति सुबह सिविल अस्पताल में मुफ्त मिलने वाली नशे की दवाई लेने आए थे। वहां कुलवंत सिंह ने गुरतेज सिंह को कहा कि “तू लड़कियों को छेड़ता है”, जिससे दोनों में आपसी रंजिश बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद गुरतेज सिंह अपने घर से हथियार लेकर आया और कुलवंत सिंह को डराने-धमकाने लगा। उसने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी, जो उसकी बांह में लगी बताई जा रही है। इसके बाद कुलवंत सिंह ने कथित तौर पर गुरतेज सिंह से हथियार छीनकर उसी की राइफल से उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने  लोहियां खास के मुखी लाभ सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र में गोलियां लेने आए दो व्यक्तियों कुलवंत सिंह तेज़ी और गुरुतेज सिंह के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुरुतेज सिंह ने अपने 12 बोर हथियार से कुलवंत सिंह तेज़ी पर गोली चला दी। तेज़ी की बाईं बाजू पर कोहनी के पास गोली लगी।

इस दौरान तेज़ी और मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों ने गुरुतेज सिंह का हथियार छीन लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहियां खास के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने पर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर जालंधर के लिए रेफ़र कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने के मुखी लोहियां खास लाभ सिंह ने दोनों पक्षों के वारसों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button