ब्रेकिंग
Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ... Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ में 44 लाख की लागत से बन रही नाली बनी जी का जंजाल, दो महीने से अधूरा प... Sukhdev Bhagat Raipur Visit: बीजेपी सरकार के वादों और कार्यशैली पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार, 2028 चुन... Dhamtari News: रुद्री रोड स्थित लॉज के कमरे में मिली कवर्धा की युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड के मै... Jharkhand Politics: जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर भड़कीं सीता सोरेन और कांग्रेस नेता अजय कुमार, अमान... Lower Bazar Police Station Ranchi: एचबी रोड पर चेन स्नैचिंग की घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल, आरोपियों... Dhanbad News: धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची...
मध्यप्रदेश

इस शख्स ने पहले ही दे दिया था पुलिस को राजा रघुवंशी की हत्या का बड़ा हिंट, 17 दिन पहले की वही बात निकली सच

इस वक्त पूरे देश में बस एक ही केस की चहुंओर चर्चा हो रही है. वो है राजा रघुवंशी केस. पुलिस की मानें तो इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या उसी की पत्नी सोनम ने बड़ी ही शातिराना तरीके से प्लान बनाकर करवाई. इसके लिए उसने भाड़े के सुपारी किलर्स को हायर किया था. इस हत्याकांड में सोनम के प्रेमी का भी हाथ था. पुलिस ने आरोपी पत्नी और तीन सुपारी किलर्स को तो गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी भी गिरफ्तार है. एक आरोपी की तलाश अभी जारी है. लेकिन इस केस में एक ऐसा शख्स थी था, जिसने पहले ही पुलिस को बड़ा हिंट दिया था. वो शख्स कोई और नहीं बल्कि, टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पडे हैं.

अल्बर्ट पडे आखिरी शख्स थे जिन्होंने कपल को देखा था. उन्होंने कपल को सुबह 10 बजे मावलाखैत गांव की ओर 3,000 सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था. उनके साथ तीन आदमी थे, जिन्हें उन्होंने पर्यटक समझा था. इसके बाद सोनम और राजा दोनों लापता हो गए. पडे के मुताबिक- जब उन्होंने राजा-सोनम को देखा तो चार पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी. चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं. गाइड ने दावा किया- जब तक मैं मावलाखैत पहुंचा, तब तक उनका स्कूटर वहां नहीं था.

11 मई को राजा और सोनम की शादी इंदौर में हुई थी. फिर वो हनीमून के लिए असम स्थित कामाख्या मंदिर गए. वहां से उन्होंने पहले श्रीनगर जाना था. लेकिन पहलगाम अटैक के कारण वो मेघालय के लिए निकल गए. पुलिस की मानें तो सारी प्लानिंग सोनम की ही थी. 20 मई को ही दोनों मेघालय पहुंचे. वहां उन्होंने होटल में कमरा किराए पर लिया.

23 मई से थे दोनों लापता

22 मई को कपल किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के लिए 3000 सीढ़ियां उतरकर गया. वो रात भर एक होमस्टे में ठहरे थे. फिर 23 मई को सुबह वहां से दोनों निकले थे. इसके कुछ घंटों के बाद दोनों लापता हो गए.

गाइड भाकुपार वांशाई ने बताया- मावलाखैत से नोंग्रियात तक पहुंचने में लगभग तीन घंटे लगते हैं. इसमें लगभग 3,000 सीढ़ियां उतरनी पड़ती हैं. कपल ने मुझे 22 मई को फोन किया. शाम के 3:30 बज रहे थे. मैंने मना नहीं किया और उन्हें नोंग्रियात ले जाने का फैसला किया. उन्हें शिपारा होमस्टे पर छोड़ने के बाद मैं चला गया. एक अन्य गाइड अल्बर्ट पडे भी उनके साथ थे. वांशाई ने बताया- हमने अगले दिन (23 मई) भी अपनी सेवा देने की पेशकश की. लेकिन उन्होंने (कपल ने) मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वे रास्ता जानते हैं.

2 जून को मिली राजा की लाश

कपल लापता हुआ तो उनकी तलाश की जामे लगी. दिन बीत रहे थे, लेकिन दोनों का कोई सुराग हाथ न लगा. मामला पूरे देश में सुर्खियों में बन गया. फिर 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिली. मगर सोनम तब भी नहीं मिली. पहले लगा कि वहां के लोकल बदमाशों ने ये सब किया होगा.

हालाकिं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस भी चौंक गई. राजा की हत्या की गई थी. वो भी नए हथियार से. सोनम अब भी लापता था. अंदेशा जताया जा रहा था कि कहीं सोनम ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार न हो गई हो. परिवार परेशान था ही कि इस बीच खबर आई सोनम गाजीपुर में है. फिर सोनम का काला चिट्ठा सबके सामने आ गया. पुलिस के मुताबिक, सोनम ने परिवार से संपर्क करने के लिए फोन का इस्तेमाल किया जिसके बाद पुलिस सोनम तक पहुंची. फिलहाल सोनम को मेडिकल के लिए भेजा गया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button