ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
महाराष्ट्र

रेलवे की स्पेशल जर्नी का आज से आगाज, इस रूट पर चलेगी छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट हेरिटेज ट्रेन

महान मराठा शासक शिवाजी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को देखने और करीब से समझने का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग आज सोमवार से इस खास सफर पर रवाना हो रहे हैं. 6 दिन की इस यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा और 710 यात्री इस सफर पर जा रहे हैं.

भारतीय रेलवे महान मराठा शासक शिवाजी अपने खास अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहा है. रेलवे ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट’ नाम से हेरिटेज ट्रेन टूर की शुरुआत की है जो आज सोमवार (9 जून) से रवाना होगी और 6 दिन तथा 5 रात के लिए चलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस खास यात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “जय भवानी, जय शिवाजी. छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा. छत्रपति शिवाजी महाराज भारत गौरव ट्रेन की यात्रा 9 जून को यात्रा शुरू होगी. इसमें 710 यात्री सवार होंगे.”

कहां से ट्रेन शुरू करेगी अपना सफर

यात्रियों को लेकर यह स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर जाएगी जहां वे उनकी महानता के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे. इस रूट के जरिए शिवाजी से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाक्रमों को एक ही सफर में जुड़ने का मौका होगा.

स्पेशल यात्रा की शुरुआत आज से हो रही है तो इसका समापन 13 जून को होगा. पहले दिन ट्रेन मुंबई (CSMT) से मानगांव के लिए रवाना होगी, फिर वह रायगढ़ किला जाएगी. ट्रेन अगले दिन पुणे के लिए रवाना होगी.

सतारा और कोल्हापुर भी जाएगी ट्रेन

सफर के दूसरे दिन कल हेरिटेज ट्रेन पुणे के कई ऐतिहासिक स्थलों जैसे कस्बा गणपति, लाल महल और शिवसृष्टि घुमाएगी. फिर रात्रि विश्राम पुणे में ही होगा. तीसरे दिन (11 जून) की सुबह ट्रेन शिवनेरी किला (शिवाजी महाराज का जन्मस्थान) के लिए रवाना होगी, उसके बाद भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर की यात्रा करेगी.

ट्रेन चौथे दिन (12 जून) को प्रतापगढ़ किला के लिए सतारा से रवाना होगी. ट्रेन यहां की यात्रा कराने के बाद, कोल्हापुर के लिए रवाना हो जाएगी. ऐतिहासिक सफर के पांचवें दिन ट्रेन कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किले लेकर जाएगी. 6 दिन की लंबी ऐतिहासिक यात्रा के बाद ट्रेन वापस मुंबई लौट आएगी.

हेरिटेज ट्रेन में कितने तरह के टिकट

यह स्पेशल हेरिटेज ट्रेन ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ (Bharat Gaurav Tourist Train) का एक हिस्सा है. इसके जरिए देश में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना है. यह स्पेशल यात्रा 6 दिन और 5 रात के लिए चलेगी.

इस हेरिटेज ट्रेन में यात्रा के लिए 3 तरह की कैटेगरी रखी गई है. इकोनॉमी (स्लीपर क्लास) में सबसे कम पैसे लगेंगे तो सुपरिस (2AC) सबसे महंगा टिकट है. इकोनॉमी (स्लीपर क्लास) के लिए 13,155 रुपये तो कम्फर्ट (3AC) कैटेगरी के लिए 19,840 रुपये का टिकट रखा गया है. सुपरिस (2AC) की कीमत 27,365 रुपये रखी गई है. इस टिकट में जीएसटी के साथ-साथ खाना और गाइडेड टूर भी शामिल है. होटल में ठहरने के दौरान सिंगल पैसेंजर को रूम साझा करना होगा.

Related Articles

Back to top button