ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

रामनवमी पर पिंक फेम एक्ट्रेस ने शेयर की दरगार की तस्वीर, कैप्शन में लिखा-‘ कोरोनोवायरस की लड़ाई में हम सब भाई-भाई’

मुंबई:  ‘पिंक’,’उरी’,’मिशन मंगल’जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं गुरुवार को एक्ट्रेस ने बेहद ही खास अंदाज में  लोगों को रामनवमी की बधाई दी।

Bollywood Tadka

रामनवमी पर कृति ने अजमेर शरीफ दरगाह में ली अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने फैंस को कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने और सही मायनों में इंसान बनकर संसार को और खूबसूरत बनाने की अपील की। सामने आईं तस्वीर में कृति व्हाइट कलर की ड्रेस पहने दरगाह शरीफ के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान उन्होंने रेड कलर के दुपट्टा को अपने सिर के ऊपर ओढ़ रखा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘आप सभी को राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। ये तस्वीर मैंने पिछले साल अजमेर शरीफ़ में बैठे हुए ली थी और आज अचानक से फिर से इससे रूबरू हुई तो सोचा इसे पोस्ट करूं और अपनी तरफ से आप सभी से यह कहूं कि आज इस #कोरोनोवायरस की लड़ाई में, क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम, क्या सिख और क्या ईसाई… आज सही मायनों में हम सब हैं भाई-भाई… इन जात-पात की बातों पर गौर ना कीजिए… सबसे बड़ा धर्म है “इंसानियत”… सब कुछ छोड़कर सही मायनों में इंसान बनिए और एक साथ मिलकर इस संसार को एक खूबसूरत जगह बनाइए।’

काम की बात करें तो कृति जल्द ही वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Related Articles

Back to top button