ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

मां के बाद अब बहन के लिए कार्तिक आर्यन ने एकता कपूर से की ये प्यारी रिक्वेस्ट

नई दिल्ली। ​आज की दुनिया में हर कोई अपडेट रहने के लिए और मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का भरपूर सहारा लेता है। फिर इस में बॉलीवुड सेलेब हों या और कोई, हर कोई इसके जरिए अपनी इच्छाओं को जाहिर करता है। आज कल सोशल मीडिया की पोस्ट देखी जाए तो एकता कपूर तथा कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर नवीनतम दोस्त हैं और वे हमेशा एक दूसरे को रेस्पॉन्ड करते हैं।

​कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन कृतिका के जन्मदिन के अवसर पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। वे अपनी बहन को डॉ किकी के नाम से पुकारते हैं। उन्होंने अपने घर से जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें साझा कीं और केक की तस्वीरें भी शेयर कीं जो उन्होंने अपनी बहन के लिए बनाया था (केक अच्छी तरह से बनाने की कोशिश की!)। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया ‘लॉकडाउन का फायदा- 7 साल बाद किट्टू के जन्मदिन को एक साथ मनाते हुए। छोटा केक बन गया, बड़ा बिस्किट बन गया। हैप्पी बर्थडे डॉक्टर किकी। परिवार की शान।’

पोस्ट पर कई हस्तियों ने किया रिएक्ट
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद कई हस्तियों ने कार्तिक की बहन को बधाइयां दीं उसमें एक नाम था टीवी जगत की क्वीन एकता कपूर का, उन्होंने लाल रंग के तीन हार्ट इमोजी से कमेंट किया, उसके उपरांत कार्तिक ने कमेंट करते हुए एक प्यारी रिक्वेस्ट करते हुए लिखा ‘अभी किट्टू गिफ्ट के लिए कह रही है- कसौटी का सीक्वल।’
कार्तिक ने मां के लिए भी की थी एकता से ये रिक्वेस्ट
इससे पहले कार्तिक अपनी मां के लिए ‘कहानी घर घर की’ सीरियल के सीक्वल के लिए भी एकता से रिक्वेस्ट कर चुके हैं। यह सब देखते हुए लगता है, एकता और कार्तिक के बीच अच्छी दोस्ती है ,और जो अफवाह उड़ रही है कि कार्तिक ने एकता की फिल्म ठुकरा दी वह पूरी तरह से आधारहीन है।

अच्छे दोस्त बने कार्तिक और एकता
एकता कपूर और कार्तिक आर्यन को अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर टिप्पणी करते देखा जाता है। अभिनेता और निर्माता अच्छे दोस्त बने हुए हैं और सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर एक दूसरे के काम की सराहना करते हैं।

Related Articles

Back to top button