ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
खेल

गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को बैटिंग करने से रोका, इंग्लैंड से आई बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है. टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होना है और इस सीरीज से पहले ही लगातार भारतीय टीम के प्रैक्टिस कैंप से बड़ी खबरें आ रही हैं. खबर है कि हेड कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर और भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत को बैटिंग करने से रोक दिया. सवाल ये है कि आखिर हेड कोच ने ऐसा क्यों किया? आमतौर पर गौतम गंभीर ऐसा नहीं करते लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो पंत को बीच में रोका गया? आइए देते हैं आपको इसका जवाब.

गंभीर ने पंत को बैटिंग से रोका

बेकनहैम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस कैंप लगा हुआ है जहां रविवार को ऋषभ पंत ने जमकर प्रैक्टिस की. रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक पंत ने सबसे पहले थ्रो डाउन से बैटिंग की शुरुआत की, वहां उन्होंने अपनी लय और फुटवर्क पर काम किया. इसके बाद उन्होंने कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा का सामना किया. इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज का सामना किया. पंत लय में नजर आ रहे थे लेकिन फिर हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बैटिंग से रोक दिया. गौतम गंभीर उनके पास गए और कुछ देर तक उनसे बातचीत की. आमतौर पर गौतम गंभीर किसी बल्लेबाज को बैटिंग के बीच में नहीं रोकते हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा किया. पंत से बातचीत के बाद वो दोबारा उनकी बैटिंग को देखने लगे.

पंत के बाएं हाथ पर लगी गेंद

हालांकि इसी प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद पंत के बाएं हाथ पर लग गई. पंत नेट्स से बाहर आ गए और फिर टीम डॉक्टर ने उनके हाथ में आइस पैक लगाया. इसके बाद पंत के हाथ में पट्टी बांधी गई और वो एक घंटे तक आराम करते नजर आए. हालांकि बाद में पंत ने बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं. टीम डॉक्टर ने भी बताया कि पंत को कोई बड़ी चोट नहीं लगी है. बता दें पंत इंग्लैंड दौरे पर भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है. अब देखना ये है कि वो इस बार क्या कमाल करते हैं?

Related Articles

Back to top button