ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर की जीत में ऋषभ की दमदार पारी, टीम का खुला खाता, जबलपुर की दूसरी हार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद अब मध्य प्रदेश लीग 2025 (MPL) की धूम है. एमपीएल में ग्वालियर चीताज ने लगातार हार के सिलसिले को खत्म करते हुए लीग में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. ग्वालियर ने जबलपुर रॉयल लायंस को कड़े मुकाबले में 15 रनों से हराया. 3 मैचों में जबलपुर टीम की यह दूसरी हार है.

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्वालियर चीताज ने ऋषभ चौहान (नाबाद 93) के दम पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जबलपुर महज 176 रन ही बना सकी.

ऋषभ की 47 गेंदों में 93 रनों की पारी

ग्वालियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 29 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. फिर पावरप्ले तक उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे. पार्थ साहनी और ऋषभ ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए दोनों ने 33 रनों की साहसिक साझेदारी की. लेकिन पार्थ के आउट होने के बाद ऋषभ ने अकेले ही मोर्चा संभाला और रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई.

ऋषभ ने संयम के साथ खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने रन बनाने की गति तेज कर दी और बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर दिए. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान 47 गेंदों में नाबाद 93 रन बना दिए और अपनी पारी में छह छक्कों के साथ छह चौके भी लगाए. हालांकि दूसरी ओर से ऋषभ को खास सहयोग नहीं मिला और टीम 20 ओवर की पारी में 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी.

जबलपुर टीम की खराब शुरुआत

ग्वालियर के खिलाफ मैच में जबलपुर के लिए गेंदबाद रितेश शाक्य ने बेहद शानदार गेंदबाजी की और वह बेहद किफायती भी रहे. रितेश ने 3 ओवर में महज 12 रन खर्च करते हुए एक विकेट भी झटक लिया.

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जबलपुर की टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और उसने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए. हालांकि, जबलपुर शुरुआती 6 ओवरों में 56 रन बनाने में कामयाब रही. इस बीच तीसरे विकेट के लिए सिद्धार्थ पाटीदार और अभिषेक भंडारी के बीच 79 रनों की मजबूत साझेदारी ने जबलपुर की मैच में वापसी करा दी.

चमके ग्वालियर के गेंदबाज मंगेश यादव

लेकिन पाटीदार टीम को जीत की ओर से ले जा रहे थे तभी 14वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. वह 33 गेंदों में 44 रन बनाने में कामयाब रहे. थोड़ी ही देर में भंडारी भी 35 गेंदों में 53 रन बनाने के बाद चलते बने. उस समय टीम का स्कोर 143 था.

भंडारी के आउट होने के बाद ग्वालियर ने मैच में अपनी वापसी कर ली. ग्वालियर के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम का कड़ा अंकुश बनाए रखा और जबलपुर को अंतिम 5 ओवरों में ज्यादा रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया और टीम लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई. ग्वालियर की ओर से मंगेश यादव ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 23 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए.

Related Articles

Back to top button