ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

सोनम ने दिया सिग्नल, फिर हुआ पहला वार, खून देख… राजा रघुवंशी की हत्या में अब हुए अनसुने खुलासे

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को 26 दिन बीत चुके हैं. 2 जून को राजा की लाश शिलॉन्ग की पहाड़ियों में स्थित खाई से मिली थी. उनकी हत्या करने वाले पांचों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में हैं, जिनमें से एक राजा की पत्नी सोनम भी शामिल है. मंगलवार को पुलिस सभी आरोपियों को क्राइम सीन पर लेकर पहुंची. वहां मर्डर सीन रीक्रिएट किया गया. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं.

शिलॉन्ग एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टि की है कि राजा की हत्या के वक्त सोनम मौके पर ही थी और उसी ने हत्या करने का सिग्नल दिया था. मंगलवार को मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी और तीन अन्य आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए चेरापूंजी के वेई सावडोंग वाटरफॉल लेकर पहुंची. बारिश के बीच पुलिस ने आरोपियों से सीन रीक्रिएशन करवाया गया.

शिलॉन्ग एसपी विवेक सिएम ने बताया- रीक्रिएशन सफल रहा हैऔर हत्या की गुत्थी सुलझती दिख रही है. एसपी विवेक सिएम ने बताया कि राजा पर पहला वार आरोपी विशाल उर्फ विक्की ने किया था. दो हथियार वारदात में इस्तेमाल किए गए थे जिनमें से एक बरामद हो चुका है.

सोनम ने दिया था राजा को मारने का सिग्नल

एसपी विवेक सिएम ने बताया- जिस वक्त राजा की हत्या हुई सोनम साथ में थी उसने ही पार्किंग लॉट में पहुंचने के बाद राजा को मारने का सिग्नल दिया था. राजा पर जब वार हुआ तो सोनम उसके सामने खड़ी थी. राजा की दाईं तरफ विशाल खड़ा था और बाईं ओर आकाश खड़ा था. जैसे ही विशाल ने राजा पर पहला वार किया तो खून निकलने लगा और खून देखकर सोनम मौके से दूर चली गई थी. इसके बाद आरोपियों ने राजा की हत्या की और शव को नीचे खाई में फेंक दिया था. इतना ही नहीं सोनम और विशाल ने ही राजा का फोन तोड़कर फेंका था.

Related Articles

Back to top button