ब्रेकिंग
दिल्ली-UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट… जानें अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय!पारस-सहनी के लिए कांग्रेस-RJD करेगी त्याग विदेश नीति को ट्रिपल झटका… ट्रंप-मोदी की बातचीत के बाद विपक्ष क्या-क्या उठा रहा सवाल कर्ज चुकाने के लिए बेटी का किया सौदा, दोगुने उम्र के लड़के से जबरन कराई नाबालिग की शादी… SC ने सरकार... महाराष्ट्र में ‘हिंदी भाषा’ को लेकर तकरार तेज, राज ठाकरे बोले- स्कूल खुद करें विरोध, वरना यह महाराष्... बेटे से बोली- तू सोजा… फिर आधी रात को खोली कुंडी, बॉयफ्रेंड संग किया ऐसा कांड, पहुंची जेल प्लेन में चढ़ने के बाद मुझे लगा कुछ अजीब लगा था…अहमदाबाद हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार का बड़ा ब... देहरादून की हवा में जहर! वीकेंड में बिगड़ा शहर का AQI, 676 गाड़ियों पर लगा जुर्माना शादी में अगुवई करनी पड़ी भारी, दुल्हन वालों ने महिला को बनाया बंधक; दरवाजे नहीं आई थी बारात कांवड़ यात्रा में नहीं कटेगी बिजली, कंट्रोल रूम से निगरानी, रूट पर सिक्योरिटी, एंबुलेंस और मेडिकल टी...
पंजाब

पंजाब के लोगों के लिए आ गई Good News, 30 जून के बाद…

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार झेल रही भीषण गर्मी से लोगों को अब कुछ राहत मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हो गया है। पंजाबवासियों के लिए मौसम विभाग की ओर से एक और अच्छी खबर सामने आई है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्री-मानसून की एंट्री होने वाली है और इसके साथ तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अगर मानसून की बात करें तो पंजाब में इसकी आधिकारिक एंट्री 30 जून के बाद होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारी बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। इस समय पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे असर दिखा रही हैं। पठानकोट समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पठानकोट में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है।

आगामी 4 दिनों में मानसूनी गतिविधियों में और तेज़ी आने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह हुई हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला फरीदकोट 6 डिग्री की गिरावट, मोहाली 5.4 डिग्री, लुधियाना 6 डिग्री, रोपड़ 6.1 डिग्री दर्ज की गई है।  ये आंकड़े सुबह 8:30 बजे तक के हैं और इसके बाद भी बारिश जारी रही, जिससे दोपहर तक तापमान में और गिरावट आई। उदाहरण के लिए, बठिंडा में बीते दिन तापमान 41 डिग्री था जो अब 7 डिग्री कम होकर दर्ज किया गया। इस बदलाव से साफ है कि पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है और अब कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार बन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button