ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
पंजाब

Morning Walk पर जाने वाले हो जाएं सावधान, कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसी घटना

सुबह की सैर पर जाने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, सैर कर रहे युवक के साथ बड़ी घटना हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पीआरटीसी बस डिपो के पास सैर कर रहे एक युवक पर 2 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया।

घायल युवक की पहचान राम दरबार निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। गुरमीत सिंह की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हमलावर निखिल और वरुण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक परिवार को बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। इसके बाद वह सुबह करीब 5 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पीआरटीसी बस डिपो के पास सैर कर रहा था।

उसी समय निखिल और वरुण नामक युवक वहां पहुंचे और बहस करने लगे। बहस के दौरान वरुण ने जेब से चाकू निकालकर गुरमीत पर हमला कर दिया। गुरमीत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पीसीआर टीम मौके पर पहुंच गई और घायल गुरमीत को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 में भर्ती कराया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर गुरमीत के बयान दर्ज किए और हमलावर निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निखिल और वरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button