ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

Lockdown के बीच केजरीवाल की लोगों से अपील- दिल्ली छोड़कर न जाएं, खाने-पीने का पूरा इंतजाम

नई दिल्लीः देश में लॉकडाउन के बीच कामकाज ठप्प हो गया है जिसके चलते दिल्ली से कई मजदूर वहां से पलायन कर रहे हैं और अफने घरों को लौट रहे हैं। आनंद विहार में शनिवार को भारी भीड़ देखी गई। इसी बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पलायन कर रहे लोगों से अपील की है कि वे कहीं न जाएं खाने-पीने की कमी नहीं आएगी। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लोगों से भी अपील की है कि आसपास के लोग अगर इनकी मदद कर सकते हैं तो करें क्योंकि उन लोगों के पास खाने-पीने की कमी है।

AAP ने ट्वीट किया कि ऐसे लोगों की मदद करें जो भूखे हैं और खाने का सामान नहीं खरीद सकते। AAP ने अपील की है कि इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि मुश्किल में फंसे लोगों की मदद हो सके। बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने भी लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री ने सबसे अपील की है कि आप अपने गांव न जाएं, जहां हैं वहीं रहें क्योंकि इतनी भीड़ में आपको भी कोरोना होने का डर है और आपके परिवार और आसपास के लोग इसकी चपेट में आ जाएंगे जिसके बाद देश को इस महामारी से बचाना मुश्किल होगा। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के चलते 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। कोरोना से अब तक देश में 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा इससे संक्रमित हैं।

Related Articles

Back to top button