ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिलने से सिंगर कनिका कपूर बेचैन

लखनऊ: कोरोना पॉजिटिव के चलते सिंगर कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में हो रहा है। शनिवार को लिए गए सेंपल की जांच की गई तो उनकी चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। पीजीआई के डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना की जांच के दौरान कनिका कपूर में हाई-लोड पाया जा रहा है। कनिका कपूर के स्वास्थ्य में बहुत ज्यादा सुधार भी नहीं देखा जा रहा है हालांकि, उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। रविवार को आई रिपोर्ट में भी हाई-लोड की पुष्टि होने के बाद कनिका कपूर घबराई हुई और बेचैन दिखीं। जिसके बाद डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताकर उनको दिलासा दिया है।

पीजीआई सूत्र कहते हैं कि जिस तरह से लगातार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की घबराहट लगातार बढ़ रही है। कनिका कपूर की देखभाल करने वाली स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टर लगातार उन्हें समझा रहे हैं कि कोरोनावायरस का पूरा इलाज होने में 3 से 4 हफ्ते का समय लगता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ पीके गुप्ता का कहना है, ‘कोरोना वायरस बेहद जटिल है. इससे लड़ाई लडऩा आसान काम नहीं है. ऐसे में जब हम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की हिस्ट्री को देखते हैं, तो उनमें वायरस हाई-लोड अवस्था में मौजूद है. पीजीआई भारत का उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान है, ऐसे में कनिका कपूर को बिना घबराए इलाज में मदद करनी चाहिए।’

Related Articles

Back to top button