ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

इंदौर में संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश, घर से बाहर निकलने पर होगी जेल

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब जिले में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मामलें सामने आए हैं। इनमें 1 उज्जैन और 7 नए केस इंदौर से  हैं। इसी के साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। सिर्फ इंदौर में ही 27 मामले सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए जिले में अगले 2 दिनों (30-31 मार्च) के लिए संपूर्ण लॉकडाउन जिले में लागू कर दिया है। इस दौरान यह शहर पूरी तरह से थम जाएगा। मेडिकल शॉप के अलावा शहर में कोई दुकान नहीं खुलेगी। दो दिन किराना, डेयरी, सब्जी सबकी सप्लाई बंद रहेगी।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश में अब तक कुल 39 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा केस इंदौर से सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने ये कड़ा कदम उठाया है।

PunjabKesari

उल्लंघन करने वालों को खुली जेल में भेजेंगे
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी और एक जगह चिन्हित कर उन्हें खुली जेल में बंद किया जाएगा।

PunjabKesari

कमिश्नर, आईजी ने किया शहर का निरीक्षण
इन्दौर सम्भागायुक्त आकाश त्रिपाठी ओर आईजी विवेक शर्मा ने शहर में भ्रमण कर कर्फ़्यू की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button