ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
व्यापार

भारत के लिए खुशखबरी, सस्टेनेबल ग्रोथ में पहली बार टॉप 100 में जगह… जानिए पड़ोसी देशों का क्या हाल

भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) में उसने कई पायदान की छलांग लगाई है. यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क्स की 10वीं और नई सस्टेनेबल रिपोर्ट (एसडीआर) सामने आई है. इस रिपोर्ट में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को हासिल करने के लिए 167 देशों की रैंकिंग जारी की गई, जिसमें भारत ने 100वें स्थान में जगह बना ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2025 में SDG इंडेक्स में 67 पॉइंट के साथ 99वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि चीन 74.4 पॉइंट के साथ 49वें और यूएस 75.2 पॉइंट के साथ 44वें स्थान पर काबिज है. पिछले आंकड़ों की बात की जाए तो भारत 2024 में 109वें, 2023 में 112वें, 2022 में 121वें, 2021 में 120वें, 2020 में 117वें, 2019 में 115वें, 2018 में 112वें और 2017 में 116वें स्थान पर रहा है.

वहीं, भारत के पड़ोसियों की बात की जाए तो भूटान 70.5 अंकों के साथ 74वें स्थान पर है, नेपाल 68.6 अंकों के साथ 85वें स्थान पर है, बांग्लादेश 63.9 अंकों के साथ 114वें स्थान पर है और पाकिस्तान 57 अंकों के साथ 140वें स्थान पर है. इसके अलावा देश के समुद्री पड़ोसी मालदीव 53वें और श्रीलंका 93वें पायदान पर हैं.

2023 तक कितना टारगेट होगा हासिल?

2015 में SDG को अपनाया गया था. इसको लेकर आइडिया दिया गया था 2030 तक विकास मैट्रिक्स में किसी को भी पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए. सस्टेनेबल डेवलपमेंट का स्कोर 0 से 100 के पैमाने पर नापा जाता है, जहां 100 यह दर्शाता है कि किसी देश ने सभी 17 टारगेट हासिल कर लिए हैं और 0 का मतलब है कि कोई प्रगति नहीं हुई है. रिपोर्ट तैयार करने वालों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर एसडीजी की प्रगति थम गई है. 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की ओर से अपनाए गए 17 टारगेट्स में से केवल 17 फीसदी ही 2030 तक हासिल किए जा सकेंगे. इस रिपोर्ट के लीड ऑथर और विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स हैं.

फिनलैंड है इंडेक्स में नंबर वन

इस रिपोर्ट में कहा, ‘संघर्ष, स्ट्रक्चरल कमियां और सीमित धन दुनिया के कई हिस्सों में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की प्रगति में बाधा डालते हैं.’ रिपोर्ट लिखने वालों का कहना है कि यूरोपीय देश, खास तौर पर नॉर्डिक देश एसडीजी इंडेक्स में टॉप पर बने हुए हैं, जिसमें फिनलैंड पहले, स्वीडन दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर है. टॉप 20 देशों में से 19 देश यूरोप के हैं. फिर भी इन देशों को क्लाइमेट और बायोडायवर्सिटी से संबंधित कम से कम दो गोल्स को हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका मुख्य कारण अस्थिर उपभोग है.

Related Articles

Back to top button