ब्रेकिंग
Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; भाई के सामने तड़प-तड़प ... Bhopal Petrol Diesel: भोपाल में पेट्रोल-डीजल संकट! तेल कंपनियों ने लगाई बिक्री पर कैपिंग, कई पंपों प... Harsha Nand Giri: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरि; कहा—'भेड़ियों की भूख हंसती... इंदौर क्राइम न्यूज़: ऑनलाइन ऐप की दोस्ती पड़ी भारी; फिजियोथेरेपी छात्रा के कॉलेज-घर पर बिना मर्जी गि... Patna Jakkanpur Case: पटना के थाने में प्रेमी जोड़े की शादी पर नया बखेड़ा; दूल्हा बोला—'पुलिस ने जबर... Diamond Harbour History: अंग्रेजों ने क्यों रखा 'डायमंड हार्बर' नाम? जानिए 'चिंगरीखाली' के किले और स...
पंजाब

पंजाब की गर्भवती महिलाएं अब न घबराएं, सरकार ने की बड़ी शुरूआत

अमृतसर : पंजाब सरकार के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. किरनदीप कौर द्वारा आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती माताओं के मुफ्त इलाज का रस्मीय उद्घाटन रणजीत एवेन्यू के क्लीनिक से किया गया। सिविल सर्जन डा. किरनदीप कौर ने बताया कि अमृतसर जिले में कुल 72 आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती माताओं के लिए आज से मुफ्त जांच, इलाज, टैस्ट व दवाइयां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले सभी आम आदमी क्लीनिकों के डॉक्टरों को मैटरनल हैल्थ केयर संबंधी विशेष ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जिसमें उनको हाईरिसक प्रैगनेंसी, एनीमिया, मधुमेह, प्रीवियस सिजेरियन, जुड़वां गर्भावस्था और अन्य गंभीर बीमारियों वाले मटरनल केसों के इलाज संबंधी ट्रेनिंग दी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य मटरनल डैथ केसों को कम करना है।

आम आदमी क्लीनिक में यह सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही एंटीनेटल केयर मिलनी शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों को अपने इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डा. किरनदीप कौर ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं के सभी टेस्ट, दवाइयां और यहां तक ​​कि अल्ट्रासाउंड भी सूचीबद्ध केंद्रों से मुफ्त उपलब्ध होंगे। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन, डॉ. कुलदीप कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, डॉ. राज बल और सारा स्टाफ मौजूद था।

Related Articles

Back to top button