ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

पत्नी बोली- संबंध नहीं बनाऊंगी; पति ने वीडियो बनाना शुरू किया फिर गले पर पैर रख मार डाला, रात भर सोया और अगले दिन…

शराब के नशे में कभी कबार इंसान को जरा सा भी इल्म नहीं होता कि वो क्या करने जा रहा है. मध्य प्रदेश के भिंड से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने शराब के नशे में पत्नी की ही हत्या कर डाली. वो रात को शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था. उसने बीवी से कहा- मुझे तेरे साथ संबंध बनाने हैं. बीवी ने मना किया और सोने चली गई. पति ने फिर मोबाइल का कैमरा खोल रिकॉर्डिंग ऑन की और उससे जबरदस्ती करने लगा. बीवी ने विरोध किया तो पति ने उसका गला घोंटकर मार डाला.

वो शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे पता नहीं चला वो क्या कर बैठा है. पति फिर वहीं बिस्तर पर पूरी रात सोया रहा, वो भी पत्नी की लाश के साथ. सुबह जब नींद खुली और नशा उतरा तो अपने किए पर शर्मिंदा हुआ. फूट-फूट कर रोने लगा कि मैंने ये क्या कर दिया. बाद में थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. बोला- साहब! मुझे गिरफ्तार कर लो. मैंने शराब के नशे में अपनी ही बीवी को मार डाला है.

पुलिस उसकी बातें सुन दंग रह गई. फिर पति के साथ उसके घर पहुंची. वहां सच में ही महिला की लाश बेड पर पड़ी थी. लाश को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

गले पर पैर रखकर मार डाला

मामला ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलेह गांव का है. गुरुवार रात को तीन बजे जबरसिंह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. उसने पत्नी से संबंध बनाने के लिए कहा. पत्नी ने विरोध किया लेकिन आरोपी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर पत्नी से जबरदस्ती करने लगा. पत्नी ने उसे धक्का दे दिया तो जबरसिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. नशे में आरोपी ने पत्नी के साथ पहले जमकर मारपीट की फिर गले पर लात रखकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी नशे में उसके बगल में ही पलंग पर सो गया. सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नी मृत पड़ी थी. उसने अपने पिता को घटना बताई और थाने पहुंच गया.

चार महीने पहले हुई थी शादी

युवती की शादी 10 फरवरी को पुलेह निवासी भारत जाटव के बेटे जबरसिंह जाटव के साथ शादी हुई थी. शादी के चार महीने बाद ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. उधर, घटना की जानकारी लगते ही गुरुवार को मायके पक्ष के लोग पहुंच गए. भाई दीपू जाटव ने आरोप लगाया कि जीजा और उसके पिता ने मिलकर बहन की हत्या की है. युवती की एक अंगुली कटी थी और चेहरे पर चोट के निशान हैं.

पति और ससुर के खिलाफ FIR

इस पूरे मामले पर ऊमरी टीआई शिवप्रताप सिंह कुशवाह ने कहा कि रात में पति के द्वारा महिला की हत्या की गई है. मायके वालों की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button