ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद के निधन पर PM मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया शोक

नई दिल्ली/पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में भी एक शून्य छोड़ दिया है। साथ ही राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि रघुवंश प्रसाद सिंह जी बिहार के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे, जिन्होंने समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वहीं रक्षा मंत्री ने आगे लिखा कि वे एक प्रबुद्ध एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। उनके निधन का मुझे दुख है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके दोनों तेजस्बेवी और तेज प्रताप ने भावुक ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button