ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
उत्तरप्रदेश

करछना बवाल: कौन है प्रयागराज का देवी शंकर, जिसके परिवार से मिलने जा रहे थे चंद्रशेखर आजाद?

प्रयागराज के करछना कौड़ीहार मार्ग पर 29 जून की शाम जमकर बवाल हुआ. यहां उपद्रव में कई दर्जन गाड़ियां तोड़ दी गईं, जिसमें चार गाड़ियां पुलिस की ही थीं. एक दर्जन से अधिक लोग इस उपद्रव में घायल हुए हैं. इसकी वबाल की प्रमुख वजह इसौटा गांव में सांसद चन्द्रशेखर आजाद का एक दलित देवी शंकर के परिवार से मुलाकात करना बताया जा रहा है, जिसकी दो महीने पहले हत्या कर दी गई थी.

दरअसल, 12 अप्रैल को दलित युवक देवी शंकर की निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल शाम को देवी शंकर को घर से कुछ लोगों ने गेहूं ढोने के बहाने बुलाया. इसके बाद अगले दिन यानी 13 अप्रैल सुबह उसका अधजला शव बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले देवी शंकर को शराब पिलाई. फिर विवाद के दौरान पीट-पीटकर मार डाला और शव पर कपड़े डालकर आग लगा दी.

तेज हवाओं से आग बुझी आग, आधा ही जला शव

इसके बाद आरोपी भाग निकले, लेकिन तेज हवाओं से आग बुझ गई और लाश पूरी तरह से जल नहीं पाई. पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवी शंकर की गांव की ही एक लड़की से बातचीत और प्रेम संबंध थे. इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई. इस मामले में 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सभी को अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेजा गया.

जांच में प्रेम संबंधों की बात सामने आई थी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजय सिंह (सोनू), मोहित सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह (डीएम), दिलीप सिंह (छुट्टन), विमलेश गुप्ता (बाबा डान), शेखर सिंह और अजय सिंह हैं. शुरू में देवी शंकर के कुछ परिजनों का कहना था कि उसकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने दबंगों द्वारा कहे गए गेहूं के बोझ उठाने के काम को करने इनकार कर दिया, लेकिन बाद में जांच हुई तो प्रेम संबंधों की बात सामने आई थी.

Related Articles

Back to top button