ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

सिख समाज के लिए जितना काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया: JP नड्डा

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सिख समाज के लिए जितना काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया है।

नड्डा ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन यहां नामदेव गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद कहा कि मैं भाजपा का सिपाही होने के नाते गुरु नामदेव जी के चरणों में शीश झुकाते हुए इस बात को गौरव के साथ कह सकता हूं कि जितना काम सिख समुदाय और सिख भाइयों के लिए हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, उतना किसी और ने नहीं किया है।

नड्डा गत 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में चार सिख किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद देशव्यापी हंगामे के बाद राज्‍य में सिखों के बीच पहली बार पहुंचे। इस दौरान राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गुरुद्वारे में सिख समाज को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि सिख समुदाय के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने काफी काम किये हैं और उनकी पुरानी मांगों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने 1984 के दंगों के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया और दंगों में शामिल लोगों को जेल भेजने का काम किया है, भले ही वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।

गौरतलब हैं कि लखीमपुर खीरी में गत तीन अक्टूबर को उस समय हिंसा भड़क उठी थी, जब किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के पैतृक आवास जाने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद हुई हिंसा में चार आंदोलनकारी किसानों को एक वाहन ने कथित तौर पर कुचल दिया था, जबकि एक पत्रकार, भाजपा के दो कार्यकर्ताओं सहित चार अन्य की भी मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। इस घटना के बाद आशीष और उसके साथियों को SIT ने गिरफ्तार कर लिया था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज मुझे बाबा नामदेव के चरणों में और इस गुरुद्वारे में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह सौभाग्य जब तक बाबा की इच्छा न हो तब तक प्राप्त नहीं होता। आज मुझे उनका आशीर्वाद मिला और मैं कानपुर आया और सबसे पहले बाबा के चरणों में शीश झुकाने का सौभाग्य मिला है।  बाबा नामदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नड्डा ने कहा कि ऐसे महापुरुष के गुरुद्वारे में आना अपने आप में प्रेरणा भी देता है, दृष्टि भी देता है और दिशा भी देता है।

नड्डा ने पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय और सात अन्य जिला कार्यालयों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  हमेशा कहता हूं कि पथ के पथिक को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही
हमारा लक्ष्‍य है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने एक बात कही थी- सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती ह‍ै।उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद नड्डा निराला नगर के रेलवे मैदान में कानपुर, झांसी और चित्रकूट समेत तीन मंडलों (कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र) के बूथ अध्यक्षों की बैठक को भी संबोधित करेंगे। नड्डा चुनाव प्रचार के मकसद से और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार से ही राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Related Articles

Back to top button