ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
खेल

कानपुर टेस्ट मैच में भारत के लिए ओपन कर सकते हैं ये दोनों बल्लेबाज, केएल राहुल हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। इसके बाद उम्मीद ये की जा रही थी कि कीवी टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में भारत की तरफ से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करेंगे, लेकिन कानपुर टेस्ट मैच से ठीक पहले केएल राहुल इंजर्ड हो गए और वो अब दोनों टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। केएल राहुल के नहीं रहने की वजह से कानपुर टेस्ट मैच में भारत के लिए मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ओपन कर सकते हैं।

केएल राहुल के इंजर्ड होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन वो ओपन नहीं करेंगे बल्कि मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। अब केएल राहुल के चोटिल होने और पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल कानपुर टेस्ट मैच में भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वो शायद मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। केन विलियमसन की टीम के खिलाफ रहाणे के लिए अब कुछ भी आसान नहीं होगा क्योंकि टेस्ट टीम में इस वक्त विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल व रिषभ पंत जैसे बल्लेबाज नहीं हैं। इन सभी स्टार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में रहाणे की टेस्ट कप्तानी की न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी परीक्षा होने जा रही है। वैसे भी न्यूजीलैंड की टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 3-0 से हराया है ऐसे में ये टीम पलटवार करना चाहेगी।

Related Articles

Back to top button