ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं राहुल द्रविड़, जानिए क्या है अजिंक्य रहाणे का हाल

नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं और उनकी देखरेख में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 25 नवंबर से खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला कानपुर में और फिर दूसरा मैच मुंबई में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच एक बेहद सफल बल्लेबाज रहे हैं और टेस्ट व वनडे दोनों प्रारूप में उनके नाम पर 10,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। यही नहीं राहुल द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट फार्मेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। जाहिर है उनका ये शानदार अनुभव टीम इंडिया के काफी काम आने वाला है।

टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन व शतक राहुल द्रविड़ के नाम

पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि उनके नाम पर सबसे ज्यादा शतक भी दर्ज है। रन और शतक दोनों ही मामलों में वो सचिन तेंदुलकर से भी इस टीम के खिलाफ आगे हैं। द्रविड़ ने कीवी टीम के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 63.80 की शानदार औसत से 1659 रन बनाए थे। इन मैचों में उन्होंने 6 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 222 रन था।

वहीं सचिन तेंदुलकर इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने इस टीम के खिलाफ 24 मैचों की 39 पारियों में 46.91 की औसत से 1595 रन बनाए थे। इसमें 4 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 217 रन था। इनके अलावा अगर अजिंक्य रहाणे की बात करें जो कानपुर टेस्ट मैच में कीवी टीम के खिलाफ कप्तानी करेंगे तो उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध अब तक 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 47.42 की औसत से 664 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका टेस्ट में बेस्ट स्कोर 188 रन रहा है और दो शतक उनके नाम पर दर्ज है।

Related Articles

Back to top button