ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

यूपी में कोरोना से पहली मौत, गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा था युवक

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में कोरोना से पहली मौत हुई है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मृतक 25 वर्षीय युवक गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा था। मेडिकल कॉलेज ने युवक का सेंपल लखनऊ जांच के लिए भेजा था।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केजीएमयू ने युवक के नमूने जांच के बाद कोरोना की पुष्टि कर दी थी। मेडिकल कॉलेज ने युवक का सेंपल पुन: रिचेक के लिए भेजा था। युवक बस्ती जिले के तुरकहिया का रहने वाला बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस इलाके को अब सील कर दिया गया है। पुलिस से साथ मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को क्वारंटाइन कर लिया है।

लखनऊ में 2 नमूने पॉजिटिव, आगरा में सामने आया एक और संक्रमित
किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) लखनऊ में व्वारंटाइन किए गए 2 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना के कुल 11 मरीज हो गए हैं। इन सभी का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। वहीं आगरा में भी एक नए कोरोना मरीज का पता चला है। जिसे इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। नोएडा में भी 2 नए केस की पुष्टि हुई है। इन 5 नए केस के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।

Related Articles

Back to top button