ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
पंजाब

रेडीमेड गारमैंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

चब्बेवाल: होशियारपुर चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित अड्डा चगरा में स्थित एक रेडीमेड गारमैंट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का समान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार जीवन कुमार पुत्र लश्करी राम निवासी मलमाजरा थाना चब्बेवाल ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह बीती रात लगभग 9 बजे अपनी राणा गारमैंट्स की दुकान को रोजाना की तरह बंद कर घर चले गए तो आज सुबह लगभग 5 बजे मुझे किसी व्यक्ति ने फोन पर बताया कि आपकी दुकान में आग लगी हुई है।

मैं तुरंत अपने गांव से दुकान पर पहुंच तो देखा दुकान के अंदर से आग की लपटे निकल रही थी मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड होशियारपुर को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। तब तक मगर तब तक दुकान के अंदर लगभग 18 लाख रुपए की कीमत का रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस आग से दुकान की छत भी नीचे गिर गई। दुकान में आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button