ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
मध्यप्रदेश

शहडोल में पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत… अयोध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु

शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा में तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार तीन महिलाओं की घटना स्थल मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, और अयोध्या दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी वाहन रास्ते में दुर्घटना हो गई है।

जानकारी लगते ही ब्यौहारी पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार की हालत गंभीर है,जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है, जो उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे लगे लिप्टिस के पेड़ से टकरा गया।

वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 20 लोग सवार थे, ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं एवं बच्चे है।

सोमवार सुबह हुई दुर्घटना

घटना सोमवार की सुबह 4:40 बजे हुई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अयोध्या से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस एवम पुलिस वाहनों से ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया है,चार की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला गायत्री कवर 55 मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई की मौके पर मौत हो गई है। चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया है।

मृतक के परिवारों को फोन पर सूचना दी गई है,वह ब्यौहारी के लिए रवाना हुए हैं। तूफान वाहन लेकर सभी महिलाएं अयोध्या दर्शन करने गई थी और वापस छत्तीसगढ़ लौट रही थी तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button