ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
पंजाब

बंद हो सकती है पंजाब में सरकारी बस! हो गई बड़ी घोषणा, जरा ध्यान दें…

जालंधर/लुधियाना: पंजाब की सरकारी बसों में सफर करने वाली महिलाओं और अन्य यात्रियों के लिए अहम खबर है। अगर आप 9 से 11 जुलाई के बीच यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज (पनबस) और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा 9 से 11 जुलाई तक हड़ताल की घोषणा की गई है, जिसके तहत बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल और महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि स्थायी भर्ती करने, ठेकेदारों को विभाग से बाहर निकालने, किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों की योजना को बंद करने, और विभाग में नई बसें शामिल करने जैसी कई लंबित मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। इस दौरान पनबस और पीआरटीसी की सभी बसें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस हड़ताल को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बस यूनियनों का भी पूरा समर्थन मिला है। हड़ताल के दौरान पंजाब के सभी डिपुओं में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे, बस स्टैंड बंद रखे जाएंगे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न डिपुओं से संबंधित यूनियनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button