ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
पंजाब

पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, दो दर्जन के करीब घायल

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दसूहा हलके के दसूहा-हाजीपुर रोड पर एक बस की  कार के साथ टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दर्दनाक हादसा सगरा अड्डा के नजदीक हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर से अनियंत्रित होकर पलट गई।

Related Articles

Back to top button