ब्रेकिंग
Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल PM और FM दोनों ने पंजाब को किया निराश"; बजट पर भड़के कांग्रेस नेता आशु, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात... AI के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था पैसे; साइबर पुलिस ने ब्लैकमेलर को किया गिरफ्तार, जानें पू... हिमाचल में चिट्टा तस्करी का 'बड़ा मगरमच्छ' गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खु... पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा
खेल

नीतीश रेड्डी ने 4 गेंदों में 2 बल्लेबाज किए ढेर, लेकिन शुभमन गिल ने कर दी गलती

टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन वो कमाल कर दिखाया जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होगी. लॉर्ड्स की जिस पिच पर बुमराह, सिराज और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली वहां नीतीश कुमार रेड्डी ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड के दोनों ऑलराउंडरों को पवैलियन की राह दिखा दी. नीतीश रेड्डी को 14वें ओवर में गेंद थमाई गई, लोग शुभमन गिल की इस रणनीति को देखकर हैरान थे. लेकिन जब नीतीश रेड्डी ने कमाल दिखाया तो सब हैरान रह गए. इस खिलाड़ी ने पहले बेन डकेट और उसके बाद जैक क्रॉली का विकेट चटका दिया.

नीतीश कुमार रेड्डी का कमाल

नीतीश कुमार रेड्डी ने शुरुआत खराब की. उनकी दूसरी ही गेंद पर बेन डकेट ने चौका लगा दिया लेकिन इसके बाद इस खिलाड़ी ने गजब पलटवार करते हुए नीतीश रेड्डी का विकेट चटका दिया. नीतीश रेड्डी की शॉर्ट गेंद को पुल करने के फेर में डकेट ने पंत को कैच दे दिया. नीतीश रेड्डी लगातार दूसरा विकेट भी ले लेते लेकिन शुभमन गिल ने गली में ऑली पोप का कैच छोड़ दिया. अगर गिल कैच लपक लेते तो पोप का पहली गेंद पर पत्ता साफ हो जाता. रेड्डी हालांकि रुकने वालों में नहीं थे. इस खिलाड़ी ने आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली को निपटा दिया. नीतीश रेड्डी की एक्स्ट्रा बाउंस का क्रॉली के पास कोई जवाब नहीं था और उन्हें 18 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा.

नीतीश रेड्डी पिछले मैच में रहे थे नाकाम

नीतीश रेड्डी के लिए एजबेस्टन टेस्ट बेहद खराब रहा था. वो बल्ले से सिर्फ 2 रन का योगदान दे पाए.पहली पारी में उन्होंने एक और दूसरी पारी में भी एक ही रन बनाया. गेंदबाजी की बात करें तो एजबेस्टन में उन्हें सिर्फ 6 ही ओवर मिले. दूसरी पारी में तो उन्हें गेंद ही नहीं सौंपी गई. लेकिन टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में रणनीति बदलते हुए नीतीश रेड्डी को सिर्फ 13 ओवर पुरानी गेंद सौंपी और उन्होंने अपनी स्विंग से इंग्लैंड को दो करारे झटके दिए.

Related Articles

Back to top button