ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
पंजाब

मानसून के बीच पंजाब के लोगों को अलर्ट रहने की जरुरत, बढ़ रहा खतरा

गुरदासपुर: जैसे ही बरसात का मौसम शुरू होता है उसके साथ ही कई तरह की बीमारियां मानव के जीवन में आनी शुरू हो जाती है। जिसका मुख्य कारण एक तो लापरवाही तथा अनपढ़ता होता है। डॉक्टरों के मुताबिक, बारिश के मौसम में डायरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है। टाइफाइड और डायरिया खराब खाने-पीने से होता है।

चिलचिलाती गर्मी से राहत देने वाली बरसात अब होने लगी है। देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, ये बारिश राहत के साथ ही कई बीमारियां अपने साथ लेकर आती है। इस मौसम में कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। कुछ बीमारियां तो ऐसी भी हैं, जिनका समय पर ईलाज न हो तो जान भी जा सकता है।

बारिश में क्यों बढ़ती हैं बीमारियां

माहिर डाक्टरों के अनुसार बरसात के मौसम में वातावरण में नमी आ जाती है। इस वजह से वैक्टीरिया और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल मौसम मिल जाता है, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। वायरल और वैक्टीरियल इंफैक्शन का जोखिम इस मौसम में ज्यादा रहता है, जिसकी चपेट में बच्चे और बुजुर्ग सबसे जल्दी आते हैं।

बारिश में इन बीमारियों का खतरा ज्यादा

गुरदासपुर के वरिष्ठ डॉ. के.एस. बब्बर के अनुसार बारिश के मौसम में डायरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है। टाइफाइड और डायरिया खराब खाने-पीने से होता है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या भी रहती है। कुछ बैक्टीरिया वायरल फीवर का कारण भी बन जाते हैं। इस मौसम में फ्लू का खतरा भी ज्यादा रहता है।

डेंगू-मलेरिया सबसे खतरनाक

बरसात में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का रहता है। दोनों ही मच्छरों के काटने से फैलती हैं। इस मौसम में पानी जमा हो जाता है, जिनमें मच्छर पैदा होते हैं। इनके काटने से ही डेंगू और मलेरिया बढ़ता है। अगर इनका समय पर ईलाज न कराया जाए तो जानलेवा भी हो सकती है।

बारिश वाली बीमारियों से कैसे बचें

माहिरों के अनुसार मच्छरों के पनपने से रोकें, घर के आसपास या छतपर पानी न जमा होने दें। खानपान का खास ख्याल रखें, बाहर का खाना छोड़ें। साफ और उबला पानी ही पिएं, साफ-सफाई को लेकर लापरवाही न करें.समय-समय पर हाथों को धोते रहें।

Related Articles

Back to top button