ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

कोरोना के खिलाफ जंग: PM मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

देश में कोरोना के गहराते संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी एक बार फिर से राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से गुरुवार को बात करेंगे और मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से कोरोना पर चर्चा  करेंगे ताकि इससे निपटने की आगे की रणनीति बनाई जा सके। यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी सभी राज्यों केे मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने देश में लॉकडाउन की घोषणा करने के अगले ही दिन सभी मुख्यमंत्रियों से सीधी वार्ता की थी

बता दें कि कोरोना के चलते देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन है जो  कि 14 अप्रैल तक चलेगा। 14 अप्रैल के बाद कोरोना के खिलाफ सरकार क्या कदम उठाती है इस पर भी सभी की नजरें हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्र को भी दो बार संबोधित कर चुके हैं और लोगों को इस महामारी की गंभीरता के  बारे में भी बता चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस पर अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की है जिनमें मेडिकल, मीडिया, समाजसेवा, बिजनेस और धार्मिक गुरु समेत अन्य तबकों के कई लोग शामिल रहे हैं। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 तक पहुंच चुकी है और 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button