ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

कोरोना: देश में 24 घंटे में तेजी से बढ़े मामले, संक्रमितों की संख्या 1800 पार व 41 की मौत

दुनियाभर में कोरोना ने हजारों लोगों की जान ले ली है वहीं भारत में भी यह महामारी तेजी से फैलती जा रही है। भारत में इस खतरनाक वायरस के अब तक कुल लगभग 1975 मामले आ चुके हैं। कुल 51 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। अब तक 50 ने कोरोना से जान गंवाई है। वहीं इस बीमारी से 144 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 3-4 दिनों से देश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सरकार लोगों को इस वायरस के प्रति आए दिन जागरुक कर रही है। इतना ही नहीं सरकार ने इस बीमारी से जुड़ी हर जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है।

रेलगाड़ियों के डिब्बों को बनाया आइसोलेशन वॉर्ड
इस महामारी से निपटने के लिए सरकार हर तैयारी कर रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने संदिग्ध मरीजों को अलग रखने के लिये रेलगाड़ियों के डिब्बों को विशेष रूप से तैयार किया है। इसके लिए रेल मंत्रालय द्वारा 5,000 रेल डिब्बों में जरूरी बदलाव शुरु कर दिया गया है और इसे आइसोलेशन वार्ड में तैयार किया गया है। बता दें कि  कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। 21 दिनों का यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button