ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
उत्तराखंड

क्या है उत्तराखंड में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन कालनेमि’, किन लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सनातन धर्म की मर्यादा के नाम पर जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अधिकारियों को ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि साधु-संतों के वेश में छुपे ठगों पर शिकंजा कसा जा सके. राज्य में हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां कुछ असामाजिक तत्व संतों का चोला पहनकर लोगों विशेष रूप से महिलाओं को धोखा दे रहे हैं. ये लोग धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर भोली-भाली जनता से ठगी कर रहे हैं

ऐसे कृत्यों से न केवल धार्मिक आस्थाएं प्रभावित होती हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की गरिमा को भी ठेस पहुंचती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति किसी भी धर्म से संबंध रखता हो और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

‘पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जिस तरह से राक्षस कालनेमि ने साधु का रूप रखकर लगों को भ्रमित करने की कशिश की थी. वैसे ही आज समाज में कई कालनेमि सक्रिय हैं, जो धार्मिक रूप धारण कर अपराध कर रहे हैं. हमारी सरकार जनभावनाओं, सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक एकता बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी कीमत पर इन्हें बख्शा नहीं जाएगा.”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पाखंड और अंधविश्वास के नाम पर जनता को गुमराह करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की धार्मिक, जातीय या पंथीय पहचान की परवाह किए बिना राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और सख्त कदम उठाएगी. जनता से यह अपील गई गई है कि अगर उन्हें किसी भी फर्जी बाबा या ढोंगी के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें, ताकि उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें.

Related Articles

Back to top button