ब्रेकिंग
Samastipur Murder Case: बिहार के समस्तीपुर में स्वर्ण व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, दलसिंहसर... UP Voter List Controversy: सुल्तानपुर में वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश बेनकाब, फर्जी फॉर्म और ला... Maharashtra Crime News: गोंदिया में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब, शरीर पर पैकेट बांधकर घूम रहे... Jordan Church Attack Retaliation: चर्च पर हुए खूनी हमले के जवाब में जॉर्डन एयरफोर्स की सीरिया में एय... Arunachal Pradesh Violence: पासीघाट में बांध विरोधी प्रदर्शन के बाद भारी सुरक्षा बल तैनात, 26 लोग गि... कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बाइक टैक्सी मामले के लिए नियुक्त किए एसजी तुषार मेहता Samastipur Murder Case: बिहार के समस्तीपुर में आभूषण कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, दलसिंहसरा... Yogi Cabinet Meeting Decisions: यूपी के 10 लाख शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी कैबिने... Udta Teer Earning Report: सिनेमाघरों में धीमी हुई 'उड़ता तीर' की रफ्तार, जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफ... Microsoft VEO Program: माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम, भारत ...
देश

श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व रागी भाई निर्मल सिंह का निधन,कोरोना वायरस से थे पीड़ित

अमृतसर: कोरोना पॉजिटिव पाए गए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा का प्रातःकाल गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में निधन हो गया। उनकी कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट गत दिवस पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी।

गुरुवार को सुबह साढ़े चार बजे वह इस संसार को अलविदा कह गए।उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही भाई निर्मल सिंह खालसा को अस्पताल में दाखिल किया गया था। उनको खांसी बुखार साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ थी। अस्पताल के डॉक्टरों की तरफ से उनकी स्क्रीनिंग करके टैस्टिंग के लिए ब्लड सैंपल ले जांच के लिए भेज दिया था,जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वह कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमटी की तरफ से संचालित श्री गुरु रामदास मैडीकल कालेज में उपचाराधीन रहे थे। उन्होंने डाक्टरों से गुजारिश की थी कि उनका टैस्ट करवाया जाए। डॉक्टरों ने उनको गुरू नानक देव अस्पताल में रैफर कर दिया था।भाई निर्मल सिंह खालसा के निधन की खबर से सिख भाईचारे में शोक की लहर है। वहीं कोरोना वायरस के कारण पंजाब में यह 5 वीं मौत है।

Related Articles

Back to top button