ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

निजामुद्दीन मरकज: कोरोना का ‘बम’ फोड़ने वाला मौलाना साद का नया ऑडियो आया सामने

वैश्विक महामारी कोरोना को देश में फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज बिल्डिंग में मिले हजारों लोगों ने देश में तहलका मचा दिया है। मरकज ​के आयोजकों पर लापरवाही के लग रहे आरोप के बीच तबलीगी जमात के मौलाना साद का एक और ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों से सरकार का साथ देने की अपील कर रहे हैं।

मौलाना साद इस ऑडियो में कहते हैं कि कोरोना के चलते मैंने अपने आप को क्वारंटाइन किया हुआ है। इसीके साथ ही वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी की हैं, उनपर अमल करें।  साद कहते हैं कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अभी मानव जाति पर सबसे बड़ी आपदा आई है। सभी को घर पर रहना चाहिए और घर में ही रहकर इबादत करनी चाहिए। अल्लाह तआला के गुस्से को शांत करने का यही एकमात्र तरीका है।

इससे पहले भी साद का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कोरोना का जिक्र करते हुए कहते हैं कि मरने के लिए मस्जिद से अच्छी जगह नहीं हो सकती।  वह यह कहते सुनाई दिए थे कि ये ख्याल बेकार है कि मस्जिद में जमा होने से बीमारी पैदा होगी, मैं कहता हूं कि अगर तुम्हें यह दिखे भी कि मस्जिद में आने से आदमी मर जाएगा तो इससे बेहतर मरने की जगह कोई और नहीं हो सकती।

ऑडियो के सामने आने के बा दिल्ली पुलिस ने मौलान के खिलाफ एपिडैमिक एक्ट के साथ ही साजिश रचने की धाराओं में भी मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी की कवायद भी शुरू कर दी है। मरकज में लोगों के मिलने और दिल्ली सरकार की ओर से सभी आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के आदेश जारी किए जाने के बाद से ही मौलाना साद फरार चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button