ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
पंजाब

नाकाबंदी दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, पिस्टल सहित एक बदमाश गिरफ्तार

फिरोजपुर : थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने बीते दिन गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर नाकाबंदी करके 1 व्यक्ति को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ असलाह एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।

ए.एस.आई. सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि शाम सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी गांव नवां बाराके अवैध पिस्टल लेकर बांध दरिया सतलुज नजदीक हबीबके की तरफ से अपने गांव आ रहा है, यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है।

जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी करके शाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर देेसी पिस्टल बरामद की है। मामले की जांच कर रहे सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में शाम पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button