ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा धोखा, मां-बेटी ट्रैवल एजैंट पर केस दर्ज

दसूहा : पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में ट्रैवल एजैंट मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना दसूहा के गांव पंडोरी अरायां निवासी जय किशन पुत्र भाग मल्ल ने एस.एस.पी. होशियारपुर को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने बेटे अरविंद सिंह को विदेश इटली भेजने के लिए ट्रैवल एजैंट मनदीप कौर पत्नी हरजीवन कुमार और नवजोत कौर पुत्री हरजीवन कुमार निवासी बागपुर को 11 लाख रुपए दिए थे। उन्होंने न तो उसके बेटे को विदेश इटली भेजा और न ही पैसे वापस किए।

इस संबंध में एस.एस.पी. होशियारपुर द्वारा जांच करवाई गई। इस संबंध में थाना प्रमुख दसूहा राजिंदर सिंह मिन्हास तथा ए.एस.आई. सरबजीत ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मनदीप कौर और नवजोत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button