ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार

यमन में फांसी की सजा पाने वाली भारतीय नर्स निमिषा को फांसी होने में दो दिन से कम का समय बचा है. उनको बचाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें परिवार को ब्लड मनी देने का प्रस्ताव भी रखा गया है. केरल के पलक्कड़ जिले की 38 साल की नर्स निमिषा प्रिया को 2017 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या का दोषी ठहराया गया था.

निमिषा को 2020 में मौत की सजा सुनाई गई और 2023 में उनकी अंतिम अपील खारिज कर दिया गया. उन्हें 16 जून का फांसी दी जाएगी. निमिषा का कोई अकेला मामला नहीं ऐसे कई भारतीय हैं, जिनको विदेशों में फांसी की सजा सुनाई गई है. इसको लेकर MEA से सवाल किया गया था कि ऐसे कितने भारतीय हैं, जो खाड़ी देशों की जेलों में बंद है और उन्हें मौत की सजा दी गई है.

विदेशों में भारतीयों को मृत्युदंड

विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि विदेशी अदालतों द्वारा मौत की सजा पाए भारतीय नागरिकों की संख्या 54 है. जिसमें कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. सबसे ज्यादा UAE में 29 भारतीय को फांसी की सजा दी गई है, उसके बाद सऊदी में 12 भारतीय को, कुवैत में 3 और कतर में एक भारतीय को सजा-ए-मौत सुनाई गई है.

क्या निमिषा की रुक पाएगी फांसी?

निमिषा की फांसी को रोकने के लिए प्रयास लगातार जारी है. निमिषा के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह ब्लड मनी को मंजूरी दे, ताकि पीड़ित परिवार को पैसे देकर, निमिषा की सजा माफ करा ली जाए. इसके लिए निमिषा के परिवार ने 10 लाख डॉलर का प्रस्ताव रखा है.

वहीं केरल के CM पिनराई विजयन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर केरल की नर्स निमिषा की जान बचाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से निमिषा मामले में सभी पहलुओं के जरिए बचाव की कोशिश जारी है.

Related Articles

Back to top button