ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

कर्नाटक पोंजी स्कैम मामलाः कंपनी के सात निदेशक हिरासत में, SIT गठित

बेंगलुरूः कर्नाटक में निवेश कंपनी द्वारा हजारों लोगों को धोखा देने के आरोप में कंपनी के सात निदेशकों को बुधवार को हिरासत में लिया गया। वहीं कर्नाटक सरकार ने मामले की तहकीकात करने के लिए 11 सदस्य विशेष जांच दल ;एसआईटी का गठन किया है। पुलिस के उच्च स्तरीय सूत्रों ने बताया कि अलग अलग इलाकों से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले, सरकार ने दिन में 11 सदस्यीय एसआईटी के गठन का ऐलान किया था। बेंगलुरू की आईएमए ज्वैलर्स कंपनी का मालिक मोहम्मद मंसूर खान एक ऑडियो में कथित रूप से खुदकुशी की धमकी देकर गायब हो गया था।

पुलिस ने आईएमए ज्वैलर्स और खान के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और खान का पता लगाने के लिए टीमें बनाई हैं। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को ट्वीट किया कि एसआईटी की अगुवाई, पुलिस उपमहानिरीक्षक बीआर रविकांत गौड़ा करेंगे। निवेशक, कंपनी के शिवाजीनगर इलाके में स्थित दफ्तर में लगातार तीन दिन से डेरा डाले हुए हैं ताकि पुलिस और सरकार पर दबाव बने और उनका पैसा वापस मिले। इस बीच, पुलिस उपायुक्त राहुल कुमार शाहपुरवाड ने कहा कि अबतक कंपनी के खिलाफ 13,000 शिकायतें मिली हैं।

खान का एक ऑडियो क्लिप आया है जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसने शिवाजीनगर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को 400 करोड़ रुपए दिए हुए हैं जो वह नहीं लौटा रहे हैं। बेग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा उनके सियासी विरोधियों ने उनकी छवि को खराब करने के लिए चीजें गढ़ी हैं। बेग और भारतीय जनता पार्टी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button