ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
विदेश

UK में भारतीय कलाकार की gay love पेंटिंग ने बिक्री का बनाया नया रिकार्ड

लंदन: ब्रिटेन में एक भारतीय कलाकार की पेंटिंग ने बिक्री का नया रिकार्ड बनाया। भारतीय समकालीन कलाकार भूपेन खाखर द्वारा 1980 के दशक में बनाई गई एक पेंटिंग ‘टू मेन इन बनारस’ को 25.4 लाख पाउंड (24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा) में नीलाम किया गया है। यह नीलामी सोमवार को सोथबी के नीलामी घर में हुई। इसकी खरीदारी ‘कूप्स दे कोइअर: द गाई एंड हेलेन बार्बीअर फैमिली कलेक्शन’ ने की जिसके पास 20 वीं सदी के भारतीय कला के 29 बेहतरीन कलाकृतियों का संग्रह है।

साल 1986 में खाखर (1934-2003) ने जब मुंबई में पहली बार ‘टू मेन इन बनारस’ का अनावरण किया तो वह अपने काम के जरिए अपने यौन झुकाव के बारे में खुले दिल से बताने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए। सोथबी ने अपने वेबसाइट पर लिखा है कि पेंटिंग में 2 नग्न पुरुषों को आलिंगन करते दिखाया गया है। पेंटिग में कलाकार ने समलैंगिक प्रेम का नवीन आईकोनोग्राफी तैयार किया है।

सोथबी ने बताया कि कलाकार के सर्वश्रेष्ठ व व्यापाक कार्यों में से एक इस पेंटिंग को टेट मॉडर्न 2016 की प्रदर्शनी ‘यू कैन नॉट प्लीज ऑल’ में लगाई गई थी, जो संस्थान में आयोजित होने वाले भारतीय कलाकार का पहला रेट्रोस्पेक्टिव है।​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button