ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
पंजाब

Punjab में हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े तार…

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल के संचालक को 10 आधुनिक 30 बोर पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तरनतारन के गांव डल्ल निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। गौरतलब है कि वह एक खतरनाक ड्रग तस्कर है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। यह सफलता सी.आई. अमृतसर द्वारा सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के एक पखवाड़े बाद मिली है। इस मॉड्यूल के 3 सदस्यों सरबजीत सिंह और कुलविंदर सिंह, दोनों निवासी फिरोजपुर और अश्मनदीप सिंह निवासी तरनतारन को 8 अत्याधुनिक हथियारों, 1 किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक पाकिस्तानी तस्कर के साथ मिलकर काम कर रहा था, जो सीमा पार हथियारों की खेप भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। गिरफ्तार आरोपी राज्य में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के इरादे से राज्य भर के अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को तरनतारन के गांव डल्ल के पास भारत-पाक सीमा क्षेत्र से हथियारों की खेप मिलने की खुफिया सूचना मिली थी। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने अमृतसर-झब्बाल रोड पर बहोड़ू पुल के पास संदिग्ध हरजिंदर सिंह को रोका, जब वह एक पार्टी को हथियार पहुंचाने जा रहा था। उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए। इस मामले के तार जोड़ने और उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है जिसे हथियार पहुंचाया जाना था।

Related Articles

Back to top button