ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
मध्यप्रदेश

देखते ही देखते पानी की तेज धारा में बह गए पशु

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने जनसुरक्षा और पशु कल्याण पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां रामनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक चार के करौंदिया मोहल्ले में तेज बारिश के बाद उफनते नाले में सैकड़ों गाय और बैल बहते नजर आए. यह दृश्य न सिर्फ विचलित करने वाला था, बल्कि ये स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को भी उजागर करता है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मवेशी पानी की तेज धार में फंसे हुए हैं और बहते चले जा रहे हैं. स्थिति इतनी भयावह थी कि कई मवेशियों की जान जाने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने जान की बाजी लगाकर कई मवेशियों को बचा लिया. करौंदिया गांव, जो कि नगर परिषद की सीमा में आता है, वहां तक कोई सुरक्षित या पक्का रास्ता मौजूद नहीं है.

इस वजह से हुआ ये हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांववालों ने मवेशियों को बलपूर्वक पानी में उतार दिया, जिससे यह हादसा हुआ. अगर समय पर अन्य ग्रामीणों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो सकती थी. मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

प्रशासन पर बढ़ा दबाव

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर कार्रवाई और जवाबदेही का दबाव बढ़ गया है. गांव में सुरक्षित रास्ते के अभाव में पशुओं की जान पर बन गई. जहां एक तरफ प्रशासन आपदा प्रबंधन और ग्रामीण विकास की योजनाओं का दावा करता है, वहीं करौंदिया जैसे गांव जमीनी सच्चाई को उजागर करते हैं.

इस घटना ने प्रशासनिक सुस्ती, बुनियादी सुविधाओं की कमी और पशु कल्याण के प्रति लापरवाही को उजागर कर दिया है. फिलहाल इस पूरे मामले पर मैहर प्रशासन ने पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button