ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

ओडिशाः गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस का तेल हुआ खत्म, दर्द से महिला की मौत

ओडिशा में एक एंबुलेंस में गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। बारीपादा में शुक्रवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस गर्भवती महिला को पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PRMMCH) ले जा रही थी। रास्ते में कथित तौर पर उसका तेल खत्म हो गया। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई।
PunjabKesari
हांडा गांव के चित्तरंजन मुंडा की पत्नी तुलसी मुंडा को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे बांगिरीपोशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने महिला को PRMMCH रेफर कर दिया। जब गर्भवती महिला को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था तो बारीपादा कस्बे के बाहरी इलाके में ही उसका तेल खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया। लगभग 45 मिनट बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची, मगर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

मयूरभंज के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी प्रदीप महापात्रा ने कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में मुझे आज पता चला। एंबुलेंस के चालक के अनुसार, पाइप लीक हो जाने की वजह से वाहन का तेल रास्ते में ही खत्म हो गया था। हालांकि, मैं इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button