ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

राम मंदिर पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दिया यह बड़ा बयान

गोरखपुर। मोरारी बापू की कथा के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद बापू के मुखारबिंद से राम कथा सुनने का सौभाग्य गोरखपुर के लोगों को मिल रहा है। बहुत जल्द भगवान राम से जुड़ी एक और खुशखबरी सुनने को मिलेगी। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर राम मंदिर का जिक्र नहीं किया।

मोरारी बापू को अंग वस्‍त्र ओढ़ाकर योगी ने किया स्‍वागत

मुख्‍यमंत्री चंपादेवी के पार्क में आयोजित रामकथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्‍होंने कथा वाचक मोरारी बापू को अंग वस्‍त्र ओढ़ाकर उनका स्‍वागत किया। गोरखनाथ मंदिर व श्रीराम कथा प्रेम यज्ञ समिति के तत्वावधान में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर मोरारी बापू की रामकथा का शुभारंभ हो रहा है। गोरखपुर में इस कथा की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि बहुत दिनों से बापू कहते थे कि उन्हें गोरखनाथ जी को राम कथा सुनानी है। जब अवसर आया तो मौसम की खराबी ने दिक्कत बढ़ा दी। लगा ईश्वर हमारी परीक्षा ले रहा है, पर जैसे ही बापू की कथा का समय नजदीक आया, सबकुछ ठीक हो गया।

हर व्‍यक्ति की सांसों में बसे हैं राम

भगवान राम को भारत की सनातन हिंदू परंपरा से जोड़ते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म की परंपरा भगवान विष्णु के जिन अवतारों पर ज्यादा विश्वास करती है,  श्रीराम उसमें एक आदर्श हैं। जीवन के हर पक्ष में, जहां कहीं कोई समस्या पैदा होती है, हमें श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों से प्रेरणा प्राप्त होती है। राम हर व्यक्ति की सांस में बसे हैं। 90 के दशक में जब रामायण धारावाहिक टीवी पर आता था तो काफी लोकप्रिय हुआ था। राम की भक्ति ही भारत राष्ट्र की शक्ति है।

गोरखनाथ मंदिर में हुई बापू की रामकथा पोथी की पूजा

चंपा देवी पार्क में मोरारी बापू के कथा कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उनकी पोथी गोरखनाथ मंदिर पहुंची। वहां पोथी की पूजा की गई और फिर उसे लेकर गुरु गोरखनाथ मंदिर के गर्भ गृह की परिक्रमा की गई। परिक्रमा के दौरान पोथी को सिर पर लेकर चलने वालों में मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ, सतुआ बाबा, भागीरथी जालान, खुशबू जालान, द्वारिका तिवारी शामिल रहे। पोथी को महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल की परिक्रमा भी कराई गई। इससे पहले बापू के गोरखपुर पहुंचने के के बाद आयोजकों की एक टोली पोथी को लेकर मंदिर पहुंची, जहां मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। पूजापाठ के बाद पोथी को पूरे आदर के साथ कथा स्थल के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button